गुरुवार, 19 जुलाई 2012

रिटायरमेंट की उम्र 65 करने का भी प्रावधान शामिल है।


शिक्षकों के लिए एरियर जारी

नई दिल्ली
Story Update : Friday, July 20, 2012    1:59 AM
Arrears to the teachers
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद शिक्षकों के लिए एरियर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र के इस फैसले से करीब चार लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे।

केंद्रीय कैबिनेट ने रिटायरमेंट की उम्र के मामले को राज्य सरकारों को मदद जारी करने के मामले से अलग करने पर मुहर लगा दी है। इसी के चलते केंद्र से राज्यों को एरियर जारी करने में बाधा आ रही थी। राज्यों ने रिटायर होने की उम्र के मामले को एरियर जारी किए जाने से जोड़ने का विरोध किया था। उनका कहना था कि इससे राज्य सरकारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक करीब 8 हजार करोड़ रुपये का एरियर राज्यों को तीन चार किस्तों जारी किया जाएगा। छठे वेतन आयोग के तहत शिक्षकों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 65 करने का भी प्रावधान शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें